जनसंपर्क अभियान में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, घर-घर पहुंचाए पत्रक मोदी सरकार के 12 वर्ष और यूपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा का विशेष अभियान

जनसंपर्क अभियान में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, घर-घर पहुंचाए पत्रक

मोदी सरकार के 12 वर्ष और यूपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा का विशेष अभियान


कासगंज/सोरों। (सचिन उपाध्याय )भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी बी-सोरों मनीष शर्मा पंडा के नेतृत्व में मोहल्ला चंदन चौक बाजार में घर-घर संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट, कैलेंडर एवं पत्रक वितरित किए गए।
अभियान के दौरान लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
मंडल उपाध्यक्ष मनीष शर्मा पंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे आम जनता योजनाओं का लाभ उठा सके।
अभियान के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *