सोमवती अमावस्या की तैयारियां तेज: सोरों मेला क्षेत्र में सफाई और प्रकाश व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

( फोटो सफाई व्यवस्था की निरीक्षण करते नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे)
सोरों शूकरक्षेत्र।( सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय)आगामी 15 जून को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या के अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को मेला ग्राउंड सोरों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने स्वयं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमावस्या पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएंगी।
मेला ग्राउंड से वराह मूर्ति तक होगी विशेष व्यवस्था
नगर पालिका द्वारा मेला ग्राउंड, वराह मूर्ति क्षेत्र, हरि की पैड़ी तथा अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर व्यापक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) भी कराई जाएगी।
लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना
सोमवती अमावस्या के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु तीर्थ नगरी सोरों पहुंचकर हरि की पैड़ी स्थित आदि गंगा में स्नान, पिंडदान एवं धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि “श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोमवती अमावस्या से पहले मेला क्षेत्र में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को पूरी तरह सुदृढ़ कर दिया जाएगा, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।”
#Soron #SomvatiAmavasya #ShukarKshetra #KasganjNews
Author: Soron Live 24

