सीएमओ ने आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

सीएमओ ने आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

 

कासगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीलारानी ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएचसी सोरों में प्रसवोपरांत सुरक्षा योजना के लाभार्थियों से वार्ता कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। अस्पताल परिसर एवं वार्डों की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया। प्रसूति कक्ष में पानी की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर सीएमओ ने तत्काल समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरपुर का निरीक्षण किया गया, जहां कुछ आवश्यक दवाओं की कमी तथा साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में झाड़ियां और खरपतवार मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने एवं परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

सीएमओ ने ग्रीष्मकालीन बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को जनजागरूकता अभियान चलाने तथा आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपदवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *