भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

 

सोरों/कासगंज। (सचिन उपाध्याय )भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक मंडपम गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मनोज भारद्वाज रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदित्य कंकोरिया ने की, जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष मनीष शर्मा पंडा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष आदित्य कंकोरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

विशिष्ट अतिथि मनोज भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने तथा पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन करते हुए मंडल उपाध्यक्ष मनीष शर्मा पंडा ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में नानक चंद गुप्ता, गिरीश चंद्र, योगेंद्र कुमार निर्भय, चई बाबू, अनिल तिवारी, विजय गिरी सभासद, मुकेश महेरे, राजकुमार कश्यप, धर्मेंद्र कुमार, ज्योति मौर्य, सतीश चौधरी, नीरज रावत, संपूर्णानंद भारद्वाज, शिवम बोहरे, अरविंद तिवारी, राहुल पाठक, नितेश पचौरी, आशुतोष त्रिवेदी, रामगोविंद महेरे, कन्हैयालाल बघेल, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *