दिव्यांग समिति ने दोषमुक्ति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन दो दर्जन से अधिक दिव्यांगजन पहुंचे कलेक्ट्रेट, अध्यक्ष कुलदीप निर्भय के नेतृत्व में उठाई न्याय की मांग

दिव्यांग समिति ने दोषमुक्ति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

दो दर्जन से अधिक दिव्यांगजन पहुंचे कलेक्ट्रेट, अध्यक्ष कुलदीप निर्भय के नेतृत्व में उठाई न्याय की मांग

एसडीम को ज्ञापन देते दिव्यांग जन 
धरना देते दिव्यांग जन 

कासगंज। श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति, सोरों के तत्वावधान में मंगलवार को दो दर्जन से अधिक दिव्यांगजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम कासगंज संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से संबंधित एक प्रकरण में संस्था को दोषमुक्त (क्लीन चिट) घोषित किए जाने की मांग की गई। समिति का कहना है कि संस्था पिछले कई वर्षों से दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है तथा जांच आख्या में संस्था अथवा उसके पदाधिकारियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं पाए गए हैं।

 

 

समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने बताया कि संबंधित प्रकरण की जांच रिपोर्ट के आधार पर संस्था को औपचारिक रूप से क्लीन चिट प्रदान की जानी चाहिए तथा मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था की छवि एवं दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र न्याय मिलना आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित दिव्यांगजनों ने भी प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई एवं न्याय दिलाने की मांग की। एसडीएम संजीव कुमार ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन कार्यक्रम में समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं दो दर्जन से अधिक दिव्यांगजन मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: कासगंज कलेक्ट्रेट में एसडीएम संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपते श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय एवं अन्य दिव्यांगजन। अजय कुमार, बृजपाल ,धर्मपाल ,प्रहलाद महेरे राजीव कुमार, ज्ञानदेवी, विमला कुमारी प्रियंका शकुंतला विनीता विष्णु मौर्य शीला कुमारी नीरज सोहिल ज़ीशान आदि।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *