कासगंज पुलिस ने बरामद किए 70 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाई खुशियां

कासगंज पुलिस ने बरामद किए 70 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाई खुशियां

साइबर सेल की बड़ी सफलता, करीब 24 लाख रुपये कीमत के मोबाइल किए रिकवर

 

कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल और थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क की टीमों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जनपद में गुम हुए 70 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल टीम लगातार गुम मोबाइल फोनों की तलाश में जुटी हुई थी। टीम ने CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग प्रणाली की मदद से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए।

सोमवार को सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोबाइल स्वामियों ने कासगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

बरामदगी

  • 70 मोबाइल फोन
  • अनुमानित कीमत: 24 लाख रुपये

मोबाइल बरामद करने वाली टीम

  • उपनिरीक्षक सोनू सिंह, प्रभारी साइबर सेल
  • मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह
  • आरक्षी विवेक कुमार
  • आरक्षी विजन कुमार
  • आरक्षी अनुज कुमार
  • आरक्षी सुखवीर सिंह
  • आरक्षी शैलेन्द्र सिंह
  • आरक्षी स्वप्निल सिवाच

कासगंज पुलिस की इस कार्रवाई से गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *