जनसेवा की मिसाल बने भाजपा सभासद नितेश पचौरी ‘रिंकू’, निजी खर्च से करा रहे श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुविधाओं का विस्तार

जनसेवा की मिसाल बने सभासद नितेश पचौरी ‘रिंकू’, निजी खर्च से करा रहे श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुविधाओं का विस्तार

निशुल्क रैन बसेरा में श्रद्धालुओं को पंखे लगवाते सभासद रिंकू पचौरी 

उत्तर प्रदेश (सचिन उपाध्याय)कासगंज जनपद तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र में जहां कई लोग समस्याओं की चर्चा करते हैं, वहीं नगर पालिका भाजपा सभासद नितेश पचौरी ‘रिंकू’ समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करते नजर आते हैं। जनहित और धर्मनगरी की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें अन्य जनप्रतिनिधियों से अलग पहचान दिलाती है।

हाल ही में सभासद नितेश पचौरी रिंकू ने निशुल्क रैन बसेरा में अपने निजी खर्च से पंखे और एग्जॉस्ट फैन लगवाए, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में राहत मिल सके। इसके साथ ही मेला ग्राउंड और गंगा तट के आसपास खराब पड़े वाटर कूलरों को भी ठीक कराने का सराहनीय कार्य किया।

यह पहली बार नहीं है जब सभासद रिंकू ने जनहित में पहल की हो। इससे पहले भी वह गंगा घाटों पर आकर्षक लाइटिंग, मंदिरों में प्रकाश व्यवस्था, गंगा तट पर सार्वजनिक मूत्रालय की व्यवस्था तथा अपने वार्ड में निजी संसाधनों से मरम्मत कार्य कराकर लोगों की समस्याओं का समाधान करते रहे हैं।

सोरों जैसे विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल को ऐसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है, जो इसे केवल एक क्षेत्र नहीं बल्कि अपना घर समझकर सेवा करें। सभासद नितेश पचौरी ‘रिंकू’ का कार्यशैली यही संदेश देती है कि जनप्रतिनिधि का असली दायित्व जनता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।

सोरों की जनता और श्रद्धालुओं के हित में निरंतर किए जा रहे उनके कार्य निश्चित रूप से प्रशंसा और बधाई के पात्र हैं।

#NiteshPachauriSabhasad #SoronShukarKshetra #JanSeva #Soron  #PublicService

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *