जंगली सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

कासगंज। जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम भामो में जंगली सांड के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, चमेली देवी (75 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय जवाहरलाल रविवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान एक जंगली सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। वहीं पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई है।
Author: Soron Live 24

