मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर पर तेज की तैयारी

मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर पर तेज की तैयारी

प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम सुनाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान

सोरों (कासगंज)। आगामी रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोरों क्षेत्र में भाजपा नगर उपाध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी मनीष शर्मा पंडा ने बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने की रणनीति बनाई।

बैठक में मनीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े प्रेरणादायक विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

मनीष शर्मा ने कहा, “भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता की सेवा कर सकेगी। ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह बूथ स्तर पर इसकी व्यापक तैयारी करे और लोगों को इससे जोड़े।”

इस अवसर पर पप्पू लोधी (बूथ अध्यक्ष), चंचल राजपूत, विशाल गोस्वामी, नन्हे राजपूत, रजनीश, मुकेश राजपूत, आकाश, योगेंद्र, बाबू, निर्भय, चई बाबू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *