तीर्थ नगरी सोरों में पेयजल व्यवस्था बहाल करने में जुटा नगर पालिका प्रशासन, नई मोटर पहुंची
मरम्मत कार्य तेज गति से जारी, शाम तक जलापूर्ति सुचारू होने की उम्मीद

सोरों। तीर्थ नगरी सोरों के कुछ मोहल्लों में शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। जलापूर्ति बहाल करने के लिए नई मोटर उपलब्ध करा दी गई है और तकनीकी टीम युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार कार्य तेजी से प्रगति पर है तथा शाम तक प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वस्त किया है कि जल्द ही समस्या का पूर्ण समाधान कर दिया जाएगा।
नगरवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है और पेयजल व्यवस्था सामान्य होने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। #soron #तीर्थनगरी #नगरपालिका
Author: Soron Live 24

