समाजसेवा से राजनीति तक: प्रवीण कुमार मिश्र का नया सफर शुरू राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी ने सौंपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी

समाजसेवा से राजनीति तक: प्रवीण कुमार मिश्र का नया सफर शुरू

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी ने सौंपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी

कासगंज/लखनऊ। (सचिन उपाध्याय)समाज के गरीब, वंचित, मजदूर, किसान और जरूरतमंद लोगों की आवाज बुलंद करने वाले समाजसेवी प्रवीण कुमार मिश्र ने अब राजनीति के माध्यम से जनसेवा का नया अध्याय शुरू किया है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी ने उनकी सामाजिक सक्रियता, जनहित के कार्यों और जनता के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रवीण कुमार मिश्र लंबे समय से डॉ. अम्बेडकर ग्रामीण विकास ट्रस्ट के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, ग्रामीण विकास और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए गए उनके कार्यों ने उन्हें एक संवेदनशील एवं कर्मठ समाजसेवी के रूप में पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अवसर नहीं पहुंचते, तब तक विकास अधूरा है। इसी सोच के साथ उन्होंने समाजसेवा के साथ अब राजनीति के जरिए लोगों की आवाज बनने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा, “मेरे लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का विस्तार है। मैंने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, युवा और जरूरतमंद लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझा है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे जनता की सेवा के माध्यम से सार्थक करने का हर संभव प्रयास करूंगा।”

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रवीण कुमार मिश्र की ईमानदार कार्यशैली, सामाजिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण संगठन को नई मजबूती देगा तथा प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और प्रभावी बनाएगा।

समाजसेवा की राह पर वर्षों तक कार्य करने के बाद अब प्रवीण कुमार मिश्र का यह राजनीतिक सफर उन लाखों लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण माना जा रहा है, जो अपने अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *