मन की बात कार्यक्रम को लेकर सोरों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हर बूथ पर कार्यक्रम सुनाने और संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

हर बूथ पर कार्यक्रम सुनाने और संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के मोहल्ला चंदन चौक में भाजपा नगर उपाध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी मनीष शर्मा पंडा के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नगर के प्रत्येक बूथ पर सुनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा बूथ कार्यकारिणी को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर पांच नए युवाओं को जोड़कर संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

नगर उपाध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी मनीष शर्मा पंडा ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच है और कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से भी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया।

बैठक में योगेंद्र निर्भय, चंई बाबू, राजवैभव महेरे, सत्यम चतुर्वेदी, अभिनव, मोहित दुबे, अंशुल, राम लोटा, हरिओम, नारायण, रामअवतार, अंशुल दुबे, राजू, सचिन, राम दर्शन महेरे, नैतिक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *