सरकारी चकरोड पर बहाया जा रहा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी पहाड़पुर माफी में चकरोड कटने का खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

सरकारी चकरोड पर बहाया जा रहा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

पहाड़पुर माफी में चकरोड कटने का खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कासगंज। जनपद के गांव पहाड़पुर माफी में सरकारी चकरोड पर खुलेआम पानी बहाकर रास्ते को बाधित किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक खेत मालिक द्वारा लंबे समय से समर प्वाइंट का पानी चकरोड के रास्ते अपने खेत में ले जाया जा रहा है, जिससे रास्ता लगातार कट रहा है और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार सरकार मनरेगा योजना के तहत खेत-खेत तक पहुंचने वाले चकरोडों को दुरुस्त कराने में लगी हुई है, लेकिन गांव में कुछ लोग सरकारी मार्गों को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। आरोप है कि महेंद्र सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह द्वारा काफी समय से चकरोड पर पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे रास्ता खराब होता जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि अभी बारिश का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है, जबकि चकरोड की हालत खराब हो चुकी है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान रास्ता पूरी तरह बह सकता है। इससे किसानों के ट्रैक्टर, अन्य वाहन एवं पैदल आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि समय रहते कार्रवाई न होने पर बड़ा हादसा भी हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चकरोड की मिट्टी कटने की शिकायत संबंधित व्यक्ति से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

इस संबंध में तहसीलदार कासगंज बलवंत उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी तथा समस्या का जल्द निराकरण कराया जाएगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *