नेहरू जी के आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : मनोज पाण्डेय कांग्रेस कार्यालय पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

नेहरू जी के आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : मनोज पाण्डेय
कांग्रेस कार्यालय पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को कांग्रेस जिला कैम्प कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के बाद आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और लोकतंत्र को मजबूती देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मनोज पाण्डेय ने कहा कि किसी भी कार्यकाल में विफलता तब आती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी उन्हीं महान विचारों को आत्मसात कर संकल्प और अटूट विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के नेहरू जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि देश को अंग्रेजों की लंबी दासता के बाद भारी गरीबी और अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। ऐसे समय में पंडित नेहरू ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार उपलब्ध कराने, लघु एवं बड़े उद्योग स्थापित करने तथा भारतीय संविधान को मजबूती से लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए।

श्रद्धांजलि सभा में रजनीश उपाध्याय, चरण सिंह, गुलफान सिंह यादव, प्रतिभा सिंह, दीप कुमार पाण्डेय, अली हसन सोहराब, अभिषेक दुबे, सरिता, राजा सलमानी, काजल, मोहम्मद सनी, रूम सिंह यादव, अमरदीन अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *