वाहिदपुर में सड़क हादसा: रोड क्रॉस कर रहे युवक को इको गाड़ी ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

कासगंज/ढोलना। थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम वाहिदपुर में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गंगीरी की ओर से आ रही एक इको गाड़ी ने रोड क्रॉस कर रहे युवक को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल युवक की पहचान योगेश पुत्र रमेश चंद्र, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी नगला दौरा थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी का पीछा किया और थाना ढोलना के सामने बैरियर लगाकर इको गाड़ी संख्या UP83AE6598 को पकड़ लिया। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी रही।
प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल में उप निरीक्षक विमल कुमार को रवाना कर दिया गया है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#कासगंज
#सड़क_हादसा
#ढोलना
Author: Soron Live 24

