संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मंत्र के साथ बूथ सत्यापन व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर हुई चर्चा

संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

“बूथ जीता, चुनाव जीता” के मंत्र के साथ बूथ सत्यापन व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर हुई चर्चा

 

सोरों, कासगंज। (सचिन उपाध्याय )भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत सोरों के एक शक्ति केंद्र पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का संचालन “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मूल मंत्र के साथ किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं।

शक्ति केंद्र प्रभारी मनीष शर्मा पंडा ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके।

नगर अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखें और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाएं।

बैठक में संयोजक सम्पूर्ण भारद्वाज, बूथ अध्यक्ष दीपक वोहरे, सत्यम चतुर्वेदी, चिराग दोनेरिया, राजवैभव महेरे, मयंक शर्मा, प्रदीप कश्यप, मोहित, राहुल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *