गंगा दशहरा पर श्री वराह मंदिर में सजेगा भव्य ‘अंगूर कुंज’
25 से 27 मई तक चलेगा तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन, नवीन झांकी दर्शन व छप्पन भोग होंगे मुख्य आकर्षण


सोरों, कासगंज। (सचिन उपाध्याय)गंगा दशहरा के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों स्थित में 25 मई से 27 मई 2026 तक तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्री धरणीधर वराह सरकार के दरबार में विशेष रूप से दिव्य एवं आकर्षक ‘अंगूर कुंज’ का श्रृंगार किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन के दौरान नवीन झांकी दर्शन, भव्य अंगूर कुंज एवं छप्पन भोग श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे। मंदिर परिसर को विशेष सजावट से अलंकृत किया जाएगा, जहां भक्तों को आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण का अनुभव होगा।
मंदिर सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर तैयार होने वाला यह अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले भक्त भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिव्य ‘अंगूर कुंज’ के दर्शन करने तथा धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है।
Author: Soron Live 24

