पुरुषोत्तम मास में वराह भगवान के मंदिर में श्री रामकथा 26 मई से

पुरुषोत्तम महीने में वराह भगवान के मंदिर में श्री रामकथा 26 मई से

 

कासगंज/सोरों जी – श्री रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की पावन जन्मभूमि शूकर क्षेत्र सोरों जी में आगामी 26 मई 2026 दिन मंगलवार से दिव्य एवं भव्य श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तीर्थ नगरी के श्रद्धालुयों मे भारी उत्साह है। यह दिव्य कथा सोरों जी के प्रसिद्ध वराह भगवान के मंदिर मे समय 3 बजे से 6 तक आयोजित की जाएगी। इस नौ दिवसीय श्री रामकथा में सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य राघव चाकर जी महाराज अपने मुखरबिंद से श्रद्धालुयों को प्रभु श्री राम की दिव्य लीलाओं का रसपान कराएँगे। महाराज जी के भजनो और ओजस्वी वाणी में श्री रामकथा के प्रसंगो को सुनने के लिए दूर दराज से भक्तों के जुड़ने की उम्मीद है। वहीं श्री रामकथा के प्रथम दिन प्रातः 8 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। पारम्परिक परिधानो में सजी महिलाएं और श्रद्धांलु गाजे-बाजे के साथ तीर्थ नगरी का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचेंगे। जिसके बाद विधि विधान से कथा का शुभारम्भ होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के संजू नीरज भारद्वाज निवासी ग्राम विकौरा (पटियाली) एवं बराह मंदिर के श्री महंत आचार्य नरेश त्रिगुनायत ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने नगर निवासियों एवं क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री रामकथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *