सोरों हरि की पैड़ी गंगा में डूबा किशोर, उपचार के दौरान मौत

सोरों हरि की पैड़ी गंगा में डूबा किशोर, उपचार के दौरान मौत

कासगंज/सोरों। हरि की पैड़ी गंगा घाट स्थित तुलसी रत्नावली घाट के निकट नहाते समय एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किशोर को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार निक्कू उर्फ अनुराग (17) पुत्र अमोद निवासी मोहल्ला चक्रवर्ती, कस्बा एवं थाना सोरों जनपद कासगंज, हरि की पैड़ी गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सीएचसी सोरों में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल कासगंज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *