सोरों तीर्थ क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, 2222.22 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

सोरों तीर्थ क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, 2222.22 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले – डबल इंजन सरकार में तीर्थों, संस्कृति और पर्यटन को मिला नया सम्मान

oplus_2

कासगंज यूपी!सोरों। (सचिन उपाध्याय)तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में शुक्रवार को पर्यटन विकास को नई गति मिली, जब उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने लगभग 2222.22 लाख रुपये की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इन परियोजनाओं में सोरों तीर्थ क्षेत्र स्थित पवित्र कुंड के घाटों एवं छतरियों का पुनर्निर्माण, दरियावगंज झील का इको-टूरिज्म विकास तथा सोरों शूकर क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर साइनेज स्थापना कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को नई पहचान और सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि मथुरा, काशी, अयोध्या, बनारस और सोरों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। प्रयागराज महाकुंभ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित महाकुंभ में 25 दिनों के भीतर 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर इतिहास रचा।

मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि योगी सरकार में गुंडों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।

कार्यक्रम में सदर विधायक , अमांपुर विधायक , भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, पर्यटन विभाग के अधिकारी तथा सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने किया। संचालन के दौरान उन्होंने तीर्थ नगरी सोरों में “वराह कॉरिडोर” बनाए जाने की मांग भी पर्यटन मंत्री के समक्ष रखी।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *