पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को सौंपा गया सोरों विकास संबंधी मांग पत्र
पंचकोशी परिक्रमा मार्ग निर्माण और सोरों कुंड में अविरल गंगाजल आपूर्ति की उठाई मांग

सोरों शूकरक्षेत्र। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पाण्डेय ने अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर तीर्थ नगरी सोरों के विकास से संबंधित मांग पत्र सौंपा।
ज्ञापन में पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के शेष कच्चे एवं अतिक्रमणयुक्त हिस्से का शीघ्र निर्माण कराने तथा सोरों कुंड को हजारा नहर से सीधी पाइपलाइन द्वारा जोड़कर स्वच्छ एवं अविरल गंगाजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण सभा के मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा, मैथिल ब्राह्मण कल्याण सभा के जिलाध्यक्ष राधेमोहन झा, प्रदेश संगठन मंत्री सोमदत्त पाठक, सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी, नगर संगठन मंत्री विकास तिवारी ‘हवा’ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
समस्त तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल एवं श्रद्धालुओं की ओर से पर्यटन मंत्री का स्वागत एवं आभार भी व्यक्त किया गया।
Author: Soron Live 24

