सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 38 वर्ष के थे। प्रतीक यादव समाजवादी परिवार से जुड़े होने के बावजूद सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे और फिटनेस एवं व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *