संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में प्रवेश फार्म के नाम पर वसूली जारी, छात्रों से लिए जा रहे 50 रुपए

संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में प्रवेश फार्म के नाम पर वसूली जारी, छात्रों से लिए जा रहे 50 रुपए

सोरों कासगंज यूपी। संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज सोरों में प्रवेश फार्म के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कॉलेज में अध्ययनरत एवं नवीन छात्र-छात्राओं से प्रवेश फार्म देने के बदले 50 रुपए प्रति फार्म लिए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है।

कुछ दिन पूर्व भी इंटर कॉलेज में प्रवेश फार्म के नाम पर रुपए लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकरण को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली में कोई बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है।

ताजा मामले में सोरों निवासी एवं 11 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर 12 वीं में पहुंचे छात्र शिवम ने आरोप लगाया कि उससे प्रवेश फार्म देने के नाम पर 50 रुपए लिए गए। छात्र का कहना है कि बिना रुपए दिए फार्म नहीं दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों में इसको लेकर रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में इस प्रकार छात्रों से जबरन वसूली किया जाना नियमों के विरुद्ध है। लोगों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, वीडियो वायरल होने और पूर्व में नोटिस जारी होने के बावजूद कॉलेज में वसूली जारी रहने से प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
#dmkasganj #YogiAdityanath #UPNews #UttarPradesh

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *