पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी बने भाजपा विधायक दल के नेता
पर्यवेक्षक के रूप में अमित शाह की मौजूदगी में हुआ चयन, विधायकों ने जताया समर्थन

कोलकाता!शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के सभी प्रमुख विधायक शामिल हुए और सर्वसम्मति से सोमेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगाई गई।
बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि सोमेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पार्टी पश्चिम बंगाल में और मजबूती के साथ जनता के मुद्दे उठाएगी।
भाजपा विधायक दल की इस बैठक को पश्चिम बंगाल की राजनीति में अहम माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में पार्टी संगठन और विधानसभा दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है।
Author: Soron Live 24

