भाजपा सोरों नगर मंडल की बैठक रत्नावली बारात घर में संपन्न

सोरों: भाजपा सोरों नगर मंडल की बैठक बुधवार को रत्नावली बारात घर पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ एवं मुख्य वक्ता जिला महामंत्री संजय सोलंकी रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने की। संचालन मनीष शर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने संगठनात्मक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हर माह की 5 से 7 तारीख के बीच मंडल की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित हुआ करेंगी। साथ ही महीने के आखिरी सप्ताह में ‘मन की बात’ कार्यक्रम से पूर्व सभी सेक्टरों पर बैठकें की जाएंगी। उन्होंने सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों को सुनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह कार्यक्रम जन-जन तक सरकार की योजनाओं और विचारों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
अंत में मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने सभी आगंतुक अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संगठन की ताकत कार्यकर्ता की निष्ठा में है। आज मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ जी और जिला महामंत्री संजय सोलंकी जी ने जो मार्गदर्शन दिया है, हम सब मिलकर उसे धरातल पर उतारेंगे। हर बूथ मजबूत होगा, हर कार्यकर्ता सक्रिय होगा। ‘मन की बात’ से लेकर मंडल बैठक तक, सोरों नगर मंडल पूरे जिले में उदाहरण बनेगा। आप सभी का समय देने के लिए हृदय से धन्यवाद।”
बैठक में राहुल पाठक, ब्रजेश उपाध्याय, कन्हैयालाल बघेल,राजकुमार कश्यप,नानक चंद्र गुप्ता,अतुल गुप्ता,अरविंद तिवारी,सतीश चौधरी,राहुल पचौरी,विजय गोस्वामी,गिरीश वार्ष्णेय,राहुल शर्मा, सम्पूर्णानंद भारद्वाज, अतुल मिश्रा,धर्मेंद्र कुमार, सांत्वना पाराशर, आशुतोष त्रिवेदी मयंक शर्मा आदि पदाधिकारी सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

