सोरों में भाजपा का जश्न: बंगाल, असम व पुडुचेरी जीत पर मिठाइयां बंटी, पटाखों से गूंजा कटेश्वर चौराहा

सोरों में भाजपा का जश्न: बंगाल, असम व पुडुचेरी जीत पर मिठाइयां बंटी, पटाखों से गूंजा कटेश्वर चौराहा

नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, नेताओं ने बताया जनता के विश्वास की जीत

सोरों/कासगंज। (सचिन उपाध्याय)भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत की खुशी में तीर्थ नगरी सोरों के कटेश्वर महादेव मंदिर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।
भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि “यह जीत देश के यशस्वी नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूती के साथ जनसेवा के कार्य करेगी।”

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि “भाजपा की यह जीत विकास, सुशासन और पारदर्शिता की जीत है। जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह विकास की राजनीति को प्राथमिकता देती है।”

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतुलन पाराशर ने कहा कि “यह विजय महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के हर वर्ग के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी महिलाओं के हितों के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।”
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया, मनोज भारद्वाज, रामगोविन्द महेरे, आशुतोष त्रिवेदी, एन.डी. मौर्य, बृजेश उपाध्याय, कृष्णकांत वशिष्ठ, नानक गुप्ता, अतुल गुप्ता, संतुलन पाराशर, रीमा गुप्ता, गिरीश वार्ष्णेय, सतीश चौधरी, कैलाश चंद्र मिश्रा, विवेक भारद्वाज, विजय गोस्वामी, सत्यम चतुर्वेदी, रिंकू पचौरी, अवनीश वशिष्ठ, अरविंद तिवारी, अर्जुन लाल गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, मनीष शर्मा, सिंटू , नीरज रावत ,सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Kasganj #Soron #BJP #ElectionVictory #PoliticalNews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *