कासगंज में भाजपा का जश्न: बंगाल, असम व पंडिचेरी जीत पर मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी, पीएम मोदी के नेतृत्व को बताया जीत का आधार

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी कासगंज द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में आगे भी कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में डॉ. बी. डी. राना, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, कृष्णकांत वशिष्ठ, डॉ. खूब सिंह, के. पी. सिंह, शरद गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, विपिन शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, मयंक वैश्य, हिमांशु उपाध्याय, शुभम प्रधान आदित्य काकोरिया ,सत्यम चौबे, मनीष शर्मा सिंटू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Kasganj #BJP #ElectionVictory #PoliticalNews
Author: Soron Live 24

