गंजडुंडवारा में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

गंजडुंडवारा में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिनेश वशिष्ठ, रामेश्वर बोहरे और गौरी शंकर शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन शिवकांत मिश्रा ने किया। इसके बाद दुर्गा मंदिर समिति ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुमित द्विवेदी, महामंत्री अमित दीक्षित और शोभायात्रा संयोजक आकाश तिवारी ने झांकी पर पुष्प अर्पित कर यात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा में लगभग दो दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने नगरवासियों का मन मोह लिया। काली मंडल के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
यात्रा मार्ग को फूलों की वर्षा और तोरण द्वारों से सजाया गया था। नगर में करीब एक दर्जन स्वागत द्वार बनाए गए थे। भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे रोड पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए मीठे शरबत की व्यवस्था की गई।
शोभायात्रा रेलवे रोड से शुरू होकर हनुमान गढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, सब्जी मंडी, टीन बाजार और राजाराम चौराहा होते हुए सर्राफा बाजार से वापस दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम कश्यप के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
आयोजन की व्यवस्थाओं में धरनीष गौतम, धैर्य गौतम, दीपक मिश्रा, शिव उपाध्याय, विप्पू मुखिया, कौशलेंद्र मिश्रा, अतुल शर्मा और आशू शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, सुरेश चंद्र आर्य, किशन चंद्र तिवारी, राम मूर्ति, जनार्दन शर्मा, ऋषि अग्रवाल, रवि शाक्य, शरद पांडे, अनुपम अनु, स्कंद महाजन, किशन दिवाकर, मयंक भारद्वाज, राकेश पालीवाल, अविरल गुप्ता, पंकज मिश्र और आकाश वार्ष्णेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#BreakingNews #parashuramjayanti

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *