आधे घंटे की बारिश में जगह जगह दिखा पानी, नाले उफने—घर में घुसा गंदा पानी

ओले-बारीश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पालिका की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
सोरों (कासगंज)।
गुरुवार शाम तीर्थ नगरी सोरों में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने नगर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। महज आधे घंटे की बारिश में ही कई इलाकों में नाले उफन पड़े और पानी सड़कों से होते हुए लोगों के घरों में घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
कछला गेट क्षेत्र के निवासी रमेश चंद्र शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय समेत कई लोगों के घरों में बारिश का गंदा पानी भर गया। प्रभावित लोगों का कहना है कि पास स्थित नगर पालिका का नाला लंबे समय से साफ नहीं कराया गया है, जिसके चलते हर बारिश में यही समस्या खड़ी हो जाती है।
रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि “जब भी बारिश होती है, नाले का गंदा पानी सीधे हमारे घरों में घुस जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता।”
बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द नालों की सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और लोगों को इस परेशानी से कब तक राहत मिलती है।
Author: Soron Live 24

