पढ़ाई छोड़ सड़क पर राजनीति? सोरों का एस टी डीएम इंटर कॉलेज फिर विवादों में, प्रधानाचार्य पर उठे सवाल

(कासगंज यूपी )सोरों। शिक्षा का केंद्र माने जाने वाला संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मामला विद्यालय समय में छात्राओं के सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने से जुड़ा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कक्षा की जगह सड़क पर छात्राएं
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि छात्राओं को पढ़ाई के समय में ही यूनिफॉर्म पहनकर सड़क पर प्रदर्शन के लिए भेजा गया। उनका कहना है कि यह न केवल शैक्षणिक अनुशासन के खिलाफ है, बल्कि छात्राओं के भविष्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है।
प्रधानाचार्य की भूमिका पर सवाल
आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि यह गतिविधियां विद्यालय प्रशासन, विशेषकर एस टी डीएम इंटर कॉलेज सोरों प्रधानाचार्य राम करण की जानकारी या अनुमति से हो रही हैं। कुछ लोगों ने इसे “राजनीतिक प्रभाव” से जोड़ते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। हालांकि, इस संबंध में प्रधानाचार्य का पक्ष सामने नहीं आ सका है।
पहले भी रह चुका है विवादों में
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एस टी डीएम इंटर कॉलेज का नाम विवादों में आ चुका है। सोशल मीडिया पर प्रोस्पेक्टस के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगे थे, जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जांच जारी है
जांच की मांग तेज
लगातार सामने आ रहे आरोपों के बीच अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि विद्यालय का माहौल शैक्षणिक और निष्पक्ष बना रहे।
#MahilaShakti #BreakingNews #kasganjnews
Author: Soron Live 24

