डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 31 लाख की ठगी का खुलासा
कासगंज साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत दो शातिर गिरफ्तार

कासगंज,। जनपद कासगंज में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई 31 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपदीय साइबर सेल और थाना गंजडुंडवारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
मामले में गंजडुंडवारा निवासी मुहम्मद स्वालेह अंसारी ने 19 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
ट्रांजैक्शन ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पीड़ित के खाते से निकाली गई रकम के ट्रांजैक्शन का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि 31 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इनमें से 6.10 लाख रुपये राजस्थान निवासी मांगीलाल बिश्नोई के खाते में पहुंचे, जिसने यह राशि चेक के माध्यम से अपनी साथी निर्मला को दे दी।
फर्जी दस्तावेजों से खोलते थे खाते
पूछताछ में सामने आया कि निर्मला आधार और पैन कार्ड को फर्जी तरीके से एडिट कर बैंक खाते खुलवाती थी। इन खातों के जरिए ठगी की रकम को चेक के माध्यम से निकाल लिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से जाली पैन कार्ड, फर्जी चेक बुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
एटा बाईपास से हुई गिरफ्तारी
दोनों आरोपियों को एटा बाईपास स्थित अंबर मोड़, सिद्धपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
टीम की अहम भूमिका
इस पूरे मामले के खुलासे में गंजडुंडवारा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों त
Author: Soron Live 24

