सोरों में कुश्ती व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम

सोरों में कुश्ती व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम

1100 से 11000 तक के इनाम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

सोरों (कासगंज)।जनपद कासगंज के सोरों क्षेत्र में कुश्ती एवं दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई पहलवानों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में कुश्तियां आयोजित की गईं, जिनमें आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए।

पहली कुश्ती में ₹1100 का इनाम रखा गया, जिसमें भानु प्रताप कादरवाड़ी ने प्रांशु कादरवाड़ी को हराकर जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती में ₹2100 के इनाम पर टिंकू सियारपुर विजयी रहे। तीसरी कुश्ती में ₹3100 के इनाम पर अतुल सियारपुर ने बाजी मारी।

चौथी कुश्ती, जिसका इनाम ₹4100 था, कन्हैया कासगंज और सनी चंदौस के बीच बराबरी पर छूटी। पांचवीं कुश्ती में ₹5100 के इनाम पर प्रांजल सोरों विजयी रहे। छठी कुश्ती में ₹6100 के इनाम पर रिंकू कादरवाड़ी ने जीत दर्ज की।

सातवीं कुश्ती में ₹7100 के इनाम पर हनी कासगंज ने विजय प्राप्त की। वहीं अंतिम और सबसे बड़ी कुश्ती में ₹11000 का इनाम रखा गया, जिसमें दुष्यंत सिरावली और पंकज कासगंज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पंकज कासगंज ने जीत हासिल की।

इसके अलावा बजरंग दल द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। दौड़ में प्रथम स्थान पर कुंती रहीं, जिन्हें ₹1100 का पुरस्कार दिया गया, जबकि द्वितीय स्थान पर राजेश रहे, जिन्हें ₹2100 का इनाम प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू, विभाग मंत्री विनय राज पन्नू, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, जिला संयोजक गोविंद महेरे, प्रखंड संयोजक सुधांशु भारद्वाज, नगर संयोजक प्रकाश निर्भय, नगर सह संयोजक सिद्धांत गुप्ता, नगर गोरक्षा प्रमुख आशु लोधी, विद्यार्थी प्रमुख बृजमोहन शर्मा एवं नगर सुरक्षा प्रमुख लोकेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और आयोजकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *