सोरों में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा की कथा, छप्पन भोग से हुआ भव्य पूजन

सोरों में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा की कथा, छप्पन भोग से हुआ भव्य पूजन

कथावाचक राम जी भाई ने सुनाई श्रीकृष्ण की लीलाएं, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से लिया प्रसाद

कासगंज ! (सचिन उपाध्याय)जनपद की तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र पर्यटन केंद्र पर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला। कथा के दौरान गोवर्धन पूजा की पावन कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अभिमान का हरण और गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने की लीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

कथावाचक राम जी भाई ने श्रद्धालुओं को बताया कि गोवर्धन पूजा का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कर यह सिखाया कि हमें प्रकृति के प्रति आभार और सम्मान की भावना रखनी चाहिए।

कथा के उपरांत गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सजे भोग की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया।

इस अवसर पर कथा स्थल भक्ति रस में सराबोर नजर आया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोग, श्रद्धालु एवं महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे विशाल पाठक सचिन चौधरी आकाश महेरे शिवांशु दुबे नीरज महेरे आकाश महेरे जगदीश नारायण महेरे योगेश महेरे अभय महेरे अंशुमन महेरे श्री कृष्णा महेरे योगेश महेरे अमित महेरे आदि लोग उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *