सोरों में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला,मारपीट का वीडियो वायरल 

सोरों में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला मारपीट का वीडियो वायरल

 

सोरों (कासगंज), 24 अप्रैल। थाना कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई एवं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला कटरा मठ निवासी आयुष गुप्ता ने दी गई शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उनका भाई विश्वजीत गुप्ता कमलेश पेट्रोल पंप के सामने एक ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान अतुल गुप्ता अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोप है कि अतुल गुप्ता ने स्टील के बड़े चम्मच से हमला कर दिया।
सूचना मिलने पर आयुष गुप्ता मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने लाठी-डंडों और अवैध असलाह के साथ दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया।
पीड़ित ने यह भी बताया कि घटना के दौरान आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया गया है।
घटना के बाद दोनों घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, गाली-गलौज एवं अवैध हथियार के उपयोग जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

#kasganjnews #kasganjpolice #UPPolice

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *