गंगा सप्तमी पर हरि की पैड़ी तैलीय घाट पर हुआ भव्य दुग्धाभिषेक, गंगा लहरी पाठ के साथ संपन्न हुआ पूजन

कासगंज/सोरों। (सचिन उपाध्याय/ रवि श्रोतीय) गंगा सप्तमी अवतरण दिवस के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों स्थित हरि की पैड़ी गंगा मंदिर तैलीय घाट पर मां गंगा का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक एवं पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे घाट परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।
पूजन कार्यक्रम आचार्य शशिधर द्विवेदी, प्राग्येश द्विवेदी, शक्षम द्विवेदी, अंशुमान तिवारी, महंत कालीचन माफीदार, आयुष मिश्रा एवं विष्णु माफीदार द्वारा संपन्न कराया गया। उन्होंने विधिपूर्वक गंगा पूजन के साथ गंगा लहरी पाठ कर कार्यक्रम का समापन कराया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में राजकुमार साहू, पुरुषोत्तम साहू, विनय साहू, विशाल साहू, सुबोध साहू सहित समस्त साहू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां गंगा की आराधना की।
मुख्य पुजारी काली चरण माफीदार ने गंगा सप्तमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन मां गंगा के अवतरण से जुड़ा अत्यंत पावन अवसर है, जिस दिन श्रद्धा और भक्ति से किए गए पूजन से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
Author: Soron Live 24

