गंगा सप्तमी पर सोरों में भव्य दुग्धाभिषेक, छप्पन भोग व गंगा लहरी पाठ आयोजित

कासगंज।( सचिन उपाध्याय/ रवि श्रोतीय)तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र स्थित हरि पैड़ी वराह मंदिर प्रांगण में श्री गंगा सप्तमी अवतरण दिवस के पावन अवसर पर मां गंगा, भगवान वराह एवं महाराज भागीरथ का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक एवं पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा लहरी पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में आचार्य धर्मधर शास्त्री, माधव शास्त्री, राकेश खीर वाले, वंशीधर शास्त्री एवं नरेश त्रिगुणायत आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। इसके उपरांत भगवान वराह मंदिर में छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गंगा सभा के महामंत्री ओम दर्शन ‘बबलू’ मोहल्लेदार द्वारा किया गया।
अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे ने कहा कि गंगा सप्तमी का दिन सनातन संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। मां गंगा की कृपा से ही जीवन में पवित्रता और समृद्धि आती है, ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करते हैं।
महामंत्री ओम दर्शन ‘बबलू’ मोहल्लेदार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि गंगा सेवा और संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए।
प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मां गंगा केवल आस्था ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि गंगा सप्तमी जैसे पावन पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे, महामंत्री ओम दर्शन ‘बबलू’ मोहल्लेदार, भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया, उमेश बोहरे, मुकेश महेरे, विशोक अग्रवाल, आदेश तिवारी, प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा, अशोक त्रिगुणायत, नरेश त्रिगुणायत, आशुतोष त्रिवेदी, शिवम गोस्वामी, मोहन पंडा, राहुल दुबे, शशांक दीक्षित, अर्जुन लाल गुप्ता, सौरव तिवारी, डब्बू चौधरी, हरीश तिवारी, कैलाश सिंह, विष्णु तिवारी, कन्हैया लाल, जय किशन तिवारी, विष्णु चौधरी, राज वैभव महेरे, सुधीर बाबा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

