गंगा सप्तमी पर सोरों में निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन हरि की पैड़ी से शुरू होकर शहर भर में हुआ स्वागत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

गंगा सप्तमी पर सोरों में निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

हरि की पैड़ी से शुरू होकर शहर भर में हुआ स्वागत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

कासगंज/सोरों। (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय) गंगा सप्तमी अवतरण दिवस के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों में मां गंगा की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा का शुभारंभ हरि की पैड़ी स्थित तेली जाति मंदिर घाट से गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे एवं महामंत्री बबलू मोहल्लेदार द्वारा मां गंगा की आरती उतारकर संयुक्त रूप से किया गया। यात्रा चंदन चौक, अनाज मंडी, सहावर गेट, कछला गेट, रामसिंहपुरा, रोडवेज बस स्टैंड, मोहल्ला बदरिया व किराया होते हुए पुनः हरि की पैड़ी गंगा घाट पर संपन्न हुई।
यात्रा में मां गंगा, भगवान वराह, गोस्वामी तुलसीदास, भोलेनाथ, भगवान विष्णु एवं दुर्गा माता सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां श्रद्धालुओं का मन मोहती रहीं। बैंड-बाजों के साथ निकली इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर प्याऊ और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। स्थानीय पुलिस कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी के नेतृत्व में के साथ पीएसी बल की तैनाती से शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे ने कहा कि गंगा सप्तमी का पर्व सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखता है और इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक जागरूकता को बढ़ाते हैं।
महामंत्री बबलू मोहल्लेदार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा को भव्य रूप दिया गया, जिसमें नगरवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा।
इस दौरान उमेश बोहरे, ओमशिव मिश्रा, आदित्य काकोरिया, मोहित तिवारी, रवि दुबे, आशुतोष त्रिवेदी, अशोक मोहल्लेदार,राजीव तिवारी, विष्णु चौधरी, मुकेश महेरे, राहुल दुबे, सुधीर बाबा, मोहन पांडा, रिंकू पचौरी, अंशुल दुबे, मोहन चौधरी, ब्रजेश उपाध्याय, हेमंत त्रिगुणायत विशोक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मुनीश चौधरी, कमल नयन चौधरी, हिमांशु चौधरी सचिन उपाध्याय, सिद्धार्थ चौधरी अनुराग बरवारिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#ब्राह्मणसमाज #गंगासप्तमी #सोरों #kasganj #धार्मिककार्यक्रम

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *