भव्यता और जनसहभागिता के साथ होगा ‘कासगंज महोत्सव’—डीएम ने दिए निर्देश

भव्यता और जनसहभागिता के साथ होगा ‘कासगंज महोत्सव’—डीएम ने दिए निर्देश

कासगंज, 21 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित “कासगंज महोत्सव” के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की तिथि, अवधि, आयोजन स्थल एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाया जाए। इसके लिए विभिन्न समितियों व उपसमितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। मुख्य अतिथि के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन प्री-ईवनिंग कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला उद्योग केंद्र, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, वन, मत्स्य, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, बैंकिंग, सूचना, श्रम एवं सेवायोजन तथा पुलिस विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय विद्यालयों, कॉलेजों और कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस, फायर, विद्युत और एम्बुलेंस सेवाओं की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई, जल छिड़काव, फॉगिंग, पेयजल और मोबाइल टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क रखने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि अधिकाधिक लोग इसमें शामिल हो सकें।

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों के उपयोग पर भी बल दिया गया। बैठक में सभी अधिकारियों को अपने दायित्व समयबद्ध और जिम्मेदारी से निभाने के निर्देश दिए गए।

अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि “कासगंज महोत्सव” जिले की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार का प्रभावी मंच बनेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *