तीर्थ नगरी सोरों में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

तीर्थ नगरी सोरों में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

कासगंज (सोरों):(सचिन उपाध्याय/ रवि श्रोतीय) तीर्थ नगरी सोरों में श्रीमद् भागवत कथा के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ प्राचीन वराह मंदिर से हुआ, जहां से सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में भाग लिया। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हरि की पैड़ी स्थित पर्यटन केंद्र पर बने कथा पंडाल तक पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति भाव का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु भगवान के भजनों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। आयोजन को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखा गया।

 


आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 20 अप्रैल से प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य रामजी भाई द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:30 बजे तक आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि कथा के अंतर्गत 20 अप्रैल को भागवत महात्म्य एवं प्रथम स्कंध, 21 अप्रैल को ध्रुव चरित्र, 12 अवतार एवं कपिल स्थल की कथा, 22 अप्रैल को जड़ भरत चरित्र एवं नरसिंह अवतार, 23 अप्रैल को बाली-वामन प्रसंग, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, 24 अप्रैल को गोवर्धन पूजन एवं 56 भोग दर्शन, 25 अप्रैल को श्रीरासपंचाध्याय एवं श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह, 26 अप्रैल को सुदामा चरित्र, सुखदेव पूजन एवं कथा विश्राम, 27 अप्रैल को हवन पूर्णाहुति एवं एकादशी उद्यापन तथा 28 अप्रैल को प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस भव्य शोभायात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, श्रीकृष्णा महेरे, जगदीश नारायण महेरे, राम गोविंद महेरे, राम दर्शन महेरे, नीरज महेरे, अमित आदित्य, अभिषेक वशिष्ठ चौधरी, अभिषेक उपाध्याय, मुकुल माहिर, योगेश माहिर, अभय महेरे, अंशुमन महेरे, अभिराज मुकुंद वशिष्ठ, अनिरुद्ध, अमित महेरे, आकाश महेरे, शिवांशु दुबे, सत्यम चौबे, जयप्रकाश दुबे, विजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, ओम शिव मिश्रा, आदित्य काकोरिया, आशुतोष तिवारी, नरेश त्रिगुणायत, राहुल पाठक, अनुराग तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन को लेकर नगर में उत्सव जैसा वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *