एम एल सी ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर 10 श्रद्धालुओं के दल को किया रवाना

कासगंज । आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत झलक लिए सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का जनपद कासगंज से रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशों और मुख्य विकास अधिकारी श्री वीरेन्द्र के मार्गदर्शन मे श्री अनुपम श्रीवास्तव सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने 10 श्रद्धालुओं के दल को रवाना किया। इस दौरान पूरे दल में श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोमनाथ धाम भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और ऐतिहासिक स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने यात्रियों से सुरक्षित, अनुशासित और सुव्यवस्थित यात्रा करने का आह्वान किया, ताकि यह यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायक बने।
प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम प्रभारी अधिकारी ने बताया कि यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ठहराव और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।इस मौके पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अधिकारीगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।आज सोरों के चक्रेश्वर महादेव मंदिर में प्रातः 11:00 बजे रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सोरों द्वारा किया गया। लखनऊ मे भव्य राज्य स्तरीय शुभारंभ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित इस यात्रा का राज्य स्तरीय शुभारंभ आज शाम 4:30 बजे लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से हुआ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं शामिल होकर यात्रा को रवाना किया । इस आयोजन को प्रदेश स्तर पर धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
कासगंज से यात्रा के शुभारंभ ने जिले में श्रद्धालुओं के बीच खास उत्साह पैदा किया है। यह पहल न सिर्फ आस्था को मजबूती दे रही है, बल्कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देने का काम कर रही है।
Author: Soron Live 24

