अक्षय तृतीया पर सोरों में 51 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन यज्ञोपवीत संस्कार, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर

संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन, सनातन परंपरा की दिखी जीवंत झलक

कासगंज/सोरों। (सचिन उपाध्याय/ रवि श्रोतीय)अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर तीर्थनगरी सोरों में ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वावधान में 51 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार बड़े ही श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। यह आयोजन संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज परिसर में हुआ, जहां सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वेदाचार्य नरेश वेदांती, शुभम मिश्रा सहित अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी बटुकों का विधिवत उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया। पूरे आयोजन में सनातन संस्कृति की गरिमा और परंपराओं की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
वेदाचार्य नरेश वेदांती ने कहा कि उपनयन संस्कार हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण सोलह संस्कारों में से एक है, जो बालक को शिक्षा, अनुशासन और आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर करता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाएंगे, ताकि सनातन परंपराएं सशक्त बनी रहें।
इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण सभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें शिवजी, अतुल निर्भय, हरिओम पचौरी, अशोक पांडे, उमेश बोहरे, धनदीप दघिरा, अर्जुन मिश्रा, सत्यम चौबे, अभिषेक वशिष्ठ, जय प्रकाश त्रिवेदी, सोम दत्त पाठक,अनुपम अनु,रामू तिवारी,प्रज्ञेष द्विवेदी, शुभम मिश्रा,सौरव चौधरी,आदित्य दुबे,राघव भारद्वाज, राधे मोहन झा,गौरव दिक्षित,उदित तिवारी,कैलाश नंबरदार,शिवा नंद उपाध्याय, राजेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम सुबह से दोपहर तक चला और अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Author: Soron Live 24

