साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, एसपी ने दिए अनुशासन व फिटनेस के निर्देश

कासगंज, 17 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने शुक्रवार को रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया और परेड का मानप्रणाम स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, एकरूपता और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने के निर्देश दिए।
परेड के दौरान पुलिस बल की शारीरिक व मानसिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दौड़ कराई गई तथा सामूहिक ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इसमें पुलिस लाइन, यातायात पुलिस, महिला पुलिस सहित विभिन्न शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मी शामिल रहे।
निरीक्षण के बाद एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वच्छ वर्दी पहनने और नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास भी कराया गया।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने ओपन जिम, बास्केटबॉल ग्राउंड, बैडमिंटन ग्राउंड और आदेश कक्ष का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नसरीन, प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र कुमार मलिक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

