सर्व हिंदू समाज का 18 अप्रैल को प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सर्व हिंदू समाज का 18 अप्रैल को प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

कासगंज:जनपद कासगंज में 18 अप्रैल 2026 को सर्व हिंदू समाज एवं विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कासगंज को सौंपा जाएगा।

जानकारी के अनुसार यह विरोध प्रदर्शन प्रातः 10:00 बजे प्रभु पार्क से प्रारंभ होगा, जो बाराद्वारी एवं घंटाघर होते हुए तहसील प्रांगण पहुंचेगा। जहां प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा।

आयोजकों ने बताया कि यह प्रदर्शन देश में बढ़ रही विभिन्न घटनाओं के विरोध में किया जा रहा है। इसमें लव जिहाद, हिंदू कन्याओं के शोषण, हिंदू भावनाओं के आहत होने तथा अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर आक्रोश जताया जाएगा।

बजरंग दल द्वारा सर्व हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *