सोरों में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जागरूकता पदयात्रा निकाली गई

सोरों (कासगंज/(सचिन उपाध्याय )नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोरों नगर में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के अंतर्गत एक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां प्रतिभागियों ने महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों का प्रसार किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सांत्वना पाराशर, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सविता गुप्ता, हिना सिंह, सीमा शाक्य, डोली सक्सेना, रिमझिम निर्भय, आशा शर्मा, रचना शर्मा सहित भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया, आशुतोष त्रिवेदी, सत्यम चतुर्वेदी, मनीष शर्मा, पंडा जी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सांत्वना पाराशर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम से महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक भागीदारी मिलेगी, जिससे समाज और देश का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने सभी महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Author: Soron Live 24

