जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Soron news 24 सचिन उपाध्याय कासगंज
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया।
इस दौरान उन्होंने पुरुष, महिला एवं किशोर बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से संवाद स्थापित किया और उन्हें प्रदान की जा रही मूलभूत सुविधाओं, खानपान एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से बंदियों को उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने रसोईघर का भी निरीक्षण किया, जहां भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की स्थिति का परीक्षण किया गया। साथ ही कारागार परिसर में संचालित डिस्पेंसरी का अवलोकन कर दवाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, साफ-सफाई एवं मुलाकाती पंजिका का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कारागार में स्वच्छता, सुरक्षा एवं बंदियों के अधिकारों का विशेष ध्यान रखा जाए।
Author: Soron Live 24

