सोरों में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि


कासगंज/सोरों। समाजवादी पार्टी सोरों नगर कार्यकारिणी द्वारा सेक्टर घटिया मोहल्ला एवं सेक्टर बदरिया में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता और न्याय के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
जिला प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारा, समानता और न्याय को मजबूत करें।
इस दौरान अनुराग बारवारिया (नगर महासचिव), साजिद खान (नगर अध्यक्ष, युवजन सभा), सकील खान, विजय कुमार (नगर उपाध्यक्ष), गोपाल मिश्रा (लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष), अशोक यादव, प्रयांशु जोहरी, कृष्णा राज, राजू जाटव, सतीश जाटव सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

