मशाल लेकर सड़कों पर उतरे शिक्षक, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ जताया विरोध

मशाल लेकर सड़कों पर उतरे शिक्षक, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ जताया विरोध

 

– सेवारत शिक्षकों पर जबरन टीईटी लागू किए जाने के विरोध में एकजुट हुए शिक्षक

कासगंज।अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को सेवारत शिक्षकों पर जबरन टीईटी लागू किए जाने के विरोध में सैकड़ों शिक्षक हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतरे। शहर के सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क से शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ अपना विरोध जताया। हाथों में पंपलेट और मशाल लेकर चल रहे लोगों ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षकों पर सेवा अवधि के बीच में जबरन टीईटी लागू किए जाने को लेकर शिक्षकों में खासा रोष व्याप्त है। जिसको लेकर तमाम शिक्षक संगठन एकजुट हुए हैं। मशाल जुलूस का समापन मुख्य बाजार बारहद्वारी होते हुए नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क पर हुआ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शुभनेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव, जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर, गजेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, संगठन मंत्री रामनारायन सिंह, सुनील आर्य, सुशील बघेल, मुकेश बाबू, चंद्रमोहन, ब्लाक अध्यक्ष अमांपुर राजेश यादव, पटियाली प्रदीप यादव, गंजडुंडवारा राकेश राजपूत, सहावर रवी सक्सेना, ब्लाक मंत्री सोरों त्रिवेन्द्र सिंह, अमांपुर रुद्र प्रताप सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष योगेश यादव, राधा प्यारी रावत, विनीता यादव, सुमन कुरील, मलखान सिंह पाल, उमेश दीक्षित, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन संरक्षक डॉ अखंड प्रताप सक्सेना, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पाल, मंत्री श्याम बिहारी कुशवाहा, अरविंद पाल, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के महामंत्री मनोज यादव, टीएससीटी के जिला सह संयोजक श्याम बाबू, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष अमित यादव, पीएसपीएसए के जिलाध्यक्ष अजय यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष आरडी यादव, रेलवे शैलेंद्र सिंह, रामपाल शास्त्री, मंजू मिश्रा, शालिनी मिश्रा, सारिका माहेश्वरी, परवीन बेगम, वंदना सक्सेना, ज्ञान देवी, नीतेश बाला, रिंकी दुबे, प्रियंका सिंह, कल्पना रानी, सपना, रुक्मणी, सतीश राजपूत, पुष्पेंद्र पीटीआई, नीरेंद्र, मुनीश पाठक, अश्विनी लोधी, सोमेंद्र सिंह, अरुण प्रताप सिंह, हाकिम सिंह, गौरव मिश्रा, अशोक, केपी सिंह, नीरज यादव, राजबहादुर सिंह, विवेक यादव सहित सैकड़ों शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *