अंबेडकर जयंती पर विकास भवन में श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने लिया समानता व न्याय का संकल्प

अंबेडकर जयंती पर विकास भवन में श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने लिया समानता व न्याय का संकल्प


कासगंज। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विकास भवन कार्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनका जीवन और विचार समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉ. आंबेडकर ने न केवल देश को एक सशक्त संविधान दिया, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक न्यायपूर्ण समाज और अनुशासित पुलिस बल की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्राओं को स्मार्ट वॉच वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *