अंबेडकर जयंती पर नमैनी में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों लोगों की रही सहभागिता

अंबेडकर जयंती पर नमैनी में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों लोगों की रही सहभागिता


कासगंज। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपद के ग्राम पंचायत नमैनी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में क्षेत्र के हजारों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के जयघोष से गूंज उठा।
शोभायात्रा का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही दलित और पिछड़े समाज का उत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर सामाजिक समानता और न्याय के लिए कार्य करना चाहिए, तभी एक सभ्य और सशक्त समाज का निर्माण हो सकेगा।
शोभायात्रा ग्राम नमैनी से प्रारंभ होकर खड़िया, गिरधरपुर और बढवारीकला होते हुए पुनः नमैनी पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर श्रद्धा प्रकट की। शोभायात्रा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अमित यादव भैय्यू, मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत, प्रतिभा सिंह, ऊषा पाल, राजा सलमानी, राजकुमार, वनबारी, सुरेंद्र प्रधान, हरेन्द्र प्रधान, सौरभ पाल, तेजपाल, मोहित कुमार, मनोज भारतीय, योगेश गौतम, प्रदीप कुमार लाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *