पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का दिया गया संदेश

सोरों (कासगंज)। नगर के मंडपम गेस्ट हाउस में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन की विचारधारा एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री रजनीकांत महेश्वरी ने किया। उन्होंने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया।
वहीं जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र चौहान ने कार्यपद्धति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता पर जोर दिया। द्वितीय दिवस पर जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह भल्ला ने “कार्य विस्तार हमारी दृष्टि” विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया।
प्रदेश मंत्री एवं जिले की प्रभारी पूनम बजाज ने संगठन के वैचारिक अधिष्ठान पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न संगठनात्मक बिंदुओं की गहराई से जानकारी दी।
जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत वशिष्ठ ने बूथ प्रबंधन और प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं मनोज भारद्वाज ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आशुतोष त्रिवेदी, मनीष शर्मा, विजय गोस्वामी, राहुल पचौरी, कन्हैयालाल बघेल, गिरीश वार्ष्णेय, सतीश चौधरी, राहुल अग्रवाल, नाथूराम मौर्य, अतुल मिश्रा, नवीन कुमार, नानक चंद्र गुप्ता, राहुल पाठक, विकास निर्भय, सत्यम चतुर्वेदी, अनिल तिवारी, सीमा शाक्य, सांत्वना पाराशर, सविता गुप्ता, रचना शर्मा, शंकुतला निर्भय, ज्योति मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Author: Soron Live 24

